NOI :- हिमाचल प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं एवं बच्चों की सहायता व सुरक्षा के लिए वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लांच किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में आयोजित कार्यक्रम में इसकी लांचिंग की। शिमला के पीटरहाफ में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे। इनके माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। यह डिवाइस लांच करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। इस डिवाइस के माध्‍यम से महिलाओं व बच्‍चों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुरक्ष‍ित होगा। हर वाहन में सीट के पास एक पैनिक बटन लगाया जाएगा। किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति व खतरे में सवारी उस बटन को दबाकर सहायता पा सकती है।इस पहल से हिमाचल में बसों, टैक्सियों और सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं का सफर सुरक्षित बनाया जाएगा। महिलाओं को पुलिस सहायता की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत कर दी है। इसके लिए महिला को अपनी सीट के पास लगा बटन दबाना होगा। बटन दबाने के बाद मैसेज कंट्रोल रूम में जाएगा और वहां से सीधे स्‍थानीय पुलिस थाना में भी इसकी सूचना चली जाएगी। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी।हिमाचल प्रदेश में अभी तक 9500 से ज्‍यादा वाहनों में यह डिवाइस लगाया जा चुका है। बताया जा रहा है राजधानी शिमला में चल रही इलेक्ट्रिक बसों के अलावा एचआरटीसी की नई बीएस-6 बसों में भी यह डिवाइस लगा दिया गया है। परिवहन विभाग का कहना है कि यह डिवाइस व कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। परिवहन विभाग ने 2019 के बाद पंजीकृत हर वाहन में डिवाइस व पैनिक बटन लगाना अनिवार्य किया गया है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement