भाजपा नेताओं ने तेजस्वी यादव को दी सलाह - द्रौपदी मुर्मू की तुलना अपनी माता से ना करें
NOI :- बिहार विधानसभा में राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के संबंध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बयान को छुद्र राजनीतिक मानसिकता करार दिया है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की तुलना अपनी माता से ना करें। द्रौपदी मुर्मू को 2007 में उड़ीसा विधानसभा का सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान 'नीलकंठ सम्मान' मिला था। उन्होंने राज्यपाल के रूप में जिस तरह सफलतापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया है, वह किसी से छुपा नहीं है। उनका राष्ट्रपति का कार्यकाल भी हर कोई देख लेगा।राजद ने एपीजे अब्दुल कलाम का भी विरोध किया था। सत्ता पर काबिज होने के लिए गरीब, पिछड़ा, दलित, मुस्लिम, आदिवासी, मजदूर किसान जैसे शब्दों का ढोल बजाते हैं। समय आने पर दूरी बना लेते हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ सबका विकास की अपनी प्रतिबद्धता के तहत हमेशा कार्य किया है। एपीजे अब्दुल कलाम में सिर्फ मुस्लिम नहीं देखा, रामनाथ कोविंद में सिर्फ दलित नहीं ढूंढा। भारत का अंतिम व्यक्ति तक गणतंत्र का अर्थ पहुंचाया। रोहित पांडेय ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू भारत के अच्छे राष्ट्रपति में से एक होंगी। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। उनके पक्ष में स्पष्ट बहुत है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments