नई दिल्ली/गाजियाबाद NOI :-  द‍िल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस वे पर वन-वे ट्रैफ‍िक की व्‍यवस्‍था लागू हो गई है। गाज‍ियाबाद की ओर से मेरठ आ रहे वाहनों को डासना से डायवर्ट किया जा रहा है। इसके चलते कांशी टोल प्‍लाजा पर सन्‍नाटा पसरा हुआ है। ऐसे में द‍िल्‍ली से मेरठ आ रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आगामी 27 जुलाई तक यह रूट प्लान लागू रहेगा। 21-27 जुलाई तक हल्के वाहनों का प्लानएलिवेटेड रोड व मेरठ रोड पर सभी वाहनों का पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और हल्के वाहन भी भारी वाहनों के लिए तय मार्ग से गुजरेंगे। मुरादनगर पाइपलाइन मार्ग पर टीला मोड़ व लोनी के बीच भी इस अवधि में आवाजाही बंद रहेगी। चौधरी मोड़, नया बस अड्डा व गोशाला रोड से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर और ठाकुरद्वारा फ्लाइओवर से कोई वाहन नहीं गुजरेगा। रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमतेराम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट, गंदा नाला की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को चौधरी मोड़ से आगे जाएंगे। एएलटी आरओबी, सेक्टर-23, संजय-गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएसजी कट, सिहानी चुंगी, पटेलनगर से मेरठ रोड पर वाहन नहीं जाएंगे। हापुड़ तिराहा से मेरठ तिराहा व मोहननगर की ओर जाने वाले वाहन पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ होते हुए एनएच-9 की तरफ जाएंगे। मोहननगर की तरफ आने वाले वाहन वसुंधरा फ्लाइओवर से बुद्धचौक, वसुंधरा, कनावनी व सीआइएसएफ रोड से एनएच-9 जाएंगे। हापुड़ से दिल्ली की ओर डासना से डीएमई व एनएच-9 से वाहन जाएंगे। 27 जुलाई तक बसों का प्लान सीमापुरी बार्डर से दिलशाद गार्डन दिल्ली, गाजीपुर मंडी होते हुए यूपी गेट से एनएच-9 की तरफ जाएंगी। गाजियाबाद नगर में आने वाली सभी बसें लालकुआं व हापुड़ चुंगी के पास सीजीओ कांप्लेक्स के खाली मैदान में अस्थायी बस अड्डे पर रुकेंगी। हापुड चुंगी चौराहे पर आने वाली बसें डासना आरओबी व आत्माराम स्टील तिराहा होकर एनएच-9 से आगे जाएंगी। बुलंदशहर से आने वाली बसें लालकुआं पर रुकेंगी। कौशांबी, आनंद विहार से सभी बसें आनंद विहार से गाजीपुर मंडी, यूपी गेट व एनएच-9 से जाएंगी। दिल्ली से हापुड़ जाने वाली बसें एनएच-9 व डीएमई से जाएंगी। उधर, रामानंद कुशवाहा (एसपी ट्रैफिक, गाजियाबाद ट्रैफिक) का कहना है कि कांवड़ियों की आवाजाही खत्म होने के बाद तक यातायात पूर्ववत रहेगा। हालांकि डायवर्जन को लागू ही मानें, क्योंकि प्रतिबंधित मार्गों पर किसी भी समय वाहनों की आवाजाही रोकी जा सकती है। आपात स्थिति के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन 9643322904 पर काल कर जानकारी ले सकते हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement