NOI :-  भागलपुर के नवगछिया में पुलिस ने गुप्‍त सूचना पर एक होटल पर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर होटल संचालक सकते में आ गए। वे वहां से भागने में फ‍िराक में थे। पुलिस ने उसे पकड़कर कमरे की तलाशी दिलाने में सहयोग करने को कहा। पुलिस ने कई कमरों में जाकर देखा। चार कमरे दिन में ही अंदर से बंद थे। पुलिस ने चारों कमरे को खोलने के लिए दरबाजा खटखटाया, लेकिन किसी भी कमरे का दरबाजा नहीं खोला गया। काफी देर बाद सख्‍ती से पेश करने पर अंदर से फाटक खोला गया।पुलिस ने देखा कि चारों कमरे में एक लड़का और एक लड़की है। पुलिस ने सभी को उठाकर थाने ले गई। होटल संचालक को भी पकड़ लिया है। कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामन भी मिलने की सूचना है। हालांकि दो जोड़ा लड़का-लड़की ने खुद को पति-पत्‍नी बता रहा है। लेकिन दो जोड़ा लड़का-लड़की कुछ नहीं बोल रहे। मामला संदिग्‍ध है। जानकारी के अनुसार, नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत एनएच 31 के किनारे एक होटल पर पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार नवगछिया रंगरा एवं गोपालपुर पुलिस के संयुक्त छापेमारी की। चार जोड़ा लड़का-लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने कमरे में देखा। पुलिस ने होटल संचालक एवं उनके दो कर्मियों को भी हिरासत में ले लिया है। साथ ही चार लड़का और चार लड़की को भी थाने में रखा गया है।कहा जा रहा है कि मकनपुर चौक पर स्थित इस होटल में देह व्‍यापार चलाने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि इस होटल में अक्‍सर लड़का-लड़की आते रहते हैं, जो कई घंटे भी रुककर चले भी जाते हैं। कई जोड़े को रात भर यहां देखा गया है। सूचना यह भी मिली है कि इस होटल में लड़की उपलब्‍ध भी कराया जाता है। बाहर से लड़कियों को बुलाकर अवैध धंधा करवाया जाता है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सत्यापन के बाद बताया जाएगा कि चारों जोड़ा कहां से आया है और किस काम के लिए यहां रुका था।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement