आगरा NOI :-   सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ की चारों ओर जय जयकार है। माह के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लाने के लिए आपको इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग भगवान भोलेनाथ के मंदिरों पर गंगाजल उपलब्ध करा रहा है। प्रत्येक मंदिर पर स्टाल लगाए गए हैं। ढाई सौ एमएल की एक बोतल की कीमत 30 रुपये रखी गई है।बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लाने की श्रद्धालुओं के सामने बड़ी समस्या होती थी। कई बार तो गंगाजल के अभाव में सादा पानी से पूजा अर्चना कर ली जाती थी। या फिर गंगोत्री, कछलाघाट, सोरों जाकर गंगाजल लेकर आते थे। लेकिन ऐसे श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान डाक विभाग ने घर बैठे ही कर दिया। डाक विभाग गंगोत्री से ढाई सौ एमएल की बोतल मंगाई हैं। पूरे सावन के महीने शहर के प्रमुख मंदिर परिसरों में स्टाल लगाकर गंगाजल बेचा जा रहा है। इसके साथ ही देहात के डाकघरों को छोड़ दिया जाए, तो अन्य सभी डाकघरों पर भी गंगाजल बिक्री के लिए उपलब्ध है। सभी स्टालों पर एक ही तरह की ढाई सौ एमएल की बोतलें रखी गई हैं। इस व्यवस्था से श्रद्धालु काफी राहत महसूस कर रहे हैं।बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लाने की श्रद्धालुओं के सामने बड़ी समस्या होती थी। कई बार तो गंगाजल के अभाव में सादा पानी से पूजा अर्चना कर ली जाती थी। या फिर गंगोत्री, कछलाघाट, सोरों जाकर गंगाजल लेकर आते थे। लेकिन ऐसे श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान डाक विभाग ने घर बैठे ही कर दिया। डाक विभाग गंगोत्री से ढाई सौ एमएल की बोतल मंगाई हैं। पूरे सावन के महीने शहर के प्रमुख मंदिर परिसरों में स्टाल लगाकर गंगाजल बेचा जा रहा है। इसके साथ ही देहात के डाकघरों को छोड़ दिया जाए, तो अन्य सभी डाकघरों पर भी गंगाजल बिक्री के लिए उपलब्ध है। सभी स्टालों पर एक ही तरह की ढाई सौ एमएल की बोतलें रखी गई हैं। इस व्यवस्था से श्रद्धालु काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement