CBSE 12th Result 2022: 12वीं का परिणाम जारी, 92.71 प्रतिशत छात्र हुए पास, डिजिलाकर में उपलब्ध कराई गई मार्कशीट
नई दिल्ली NOI :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल भी बोर्ड ने मेरिट सूची जारी नहीं की है। बोर्ड ने छात्रों को परिणाम के दस्तावेज उनके डिजिलाकर खातों में उपलब्ध कराए हैं। जिसमें छात्रों को मार्कशीट और परिणाम एक साथ जारी किया गया है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि ये इतिहास में पहली बार है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 को दो टर्म में विभाजित किया गया। जिसमें टर्म -1 की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में और टर्म-2 की परीक्षा अप्रैल-जून 2022 में आयोजित हुई थी।संयम ने कहा कि, कोरोना के चलते कक्षाओं का आनलाइन संचालन होना, पाठ्यक्रम को दो हिस्सों में बांटना, वैकल्पिक और विवरणात्मक तरीके से परीक्षा आयोजित करना और स्कूलों द्वारा मूल्यांकन ने इस सत्र को विशेष बना दिया है। इस सत्र की तुलना पिछले किसी भी सत्र से नहीं की जा सकती है। वहीं, बोर्ड 0.1 प्रतिशत छात्रों को योग्यता प्रमाण पत्र जारी करेगा, जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया कि बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2022-23 से केवल एक बार ही मुख्य परीक्षाएं आयोजित करेगा। सत्र 2022-23 की मुख्य परीक्षा 15 फरवरी 2023 से आयोजित की जाएगी।परिणाम जारी करने का फार्मूला कोरोना महामारी को देखते हुए बोर्ड ने पाठ्यक्रम को दो बराबर हिस्सों में विभाजित करने के बाद 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम की परीक्षा टर्म-1 में आयोजित की थी और बाकी 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम की परीक्षा टर्म-2 में आयोजित हुई थी। बोर्ड ने पहले दोनों ही परीक्षाओं के 50-50 प्रतिशत अंक के आधार पर परिणाम जारी करने का निर्णय लिया था जिसे बाद में बदल दिया गया।बोर्ड ने ये परिणाम अब 30-70 प्रतिशत के क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किया है। जिसमें टर्म-1 के थ्योरी पेपर के 30 प्रतिशत और टर्म-2 के थ्योरी पेपर के 70 प्रतिशत अंक जोड़े गए हैं। वहीं, प्रायोगिक परीक्षा के लिए दोनों टर्म को बराबर का वेटेज मिला है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments