Kargil Vijay Diwas: हमीरपुर में 70 लाख से बनाया जाएगा शहीद पार्क, मुख्यमंत्री ने सम्मानित किए सैनिक परिवार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। कारगिल पर 22 वर्ष पहले विजय हासिल की थी। आपरेशन विजय के तहत सैनिकों ने जीत हासिल की थी। पाकिस्तान ने धोखे से हमला किया था। उन्होंने कहा भारत हमेशा शांति चाहता है। उन्होंने 527 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हिमाचल 52 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हिमाचल के जवानों ने भारत मां की रक्षा के लिए खून का कतरा व कुर्बानी दी हैं।
युद्ध हुआ और जवानों की शहादत हुई। अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीद जवानों की पार्थिव देह घरों तक पहुंचाई थीा। मुख्यमंत्री ने कहा पूरे देश जवानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा दो परमवीर चक्र मिले हैं। हर शहीद परिवारों को सहयोग व सुविधाएं प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा आठ शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया है। 15 मेडल प्राप्त सैनिकों को सम्मानित किया।
सैनिक नरेंद्र व संजय के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी देशों में अलग पहचान हैं। देश की रक्षा के लिए सरकार सैनिकों को मजबूती प्रदान की है। देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने वालों को भी नहीं छोड़ा। पाकिस्तान को भी सबक सिखाया है। आतंकवादियों को ठिकाने लगाया गया है। 1694 सैनिकों ने देश के लिए कुर्बानी दी है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा शहीदों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवार के सदस्यों को हर संभव सुविधाएं प्रदान कर रही है। कारगिल विजय आपरेशन में देश सहित प्रदेश के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को खदेड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा एकजुट है। चुनाव के दौरान नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आना जाना लगा रहता है। मोदी व नड्डा की अगुवाई में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments