Bharat Bandh के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने कई सेवाओं को दी छूट, क्या Delhi Metro पर भी पड़ेगा असर
नई दिल्ली/नोएडा/गाजियाबाद/गुरुग्राम/रेवाड़ी/सोनीपत, NOI :- Bharat Bandh on 31 July 2022: न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Prices) समेत कई अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukat Kisan Morcha) ने रविवार (31 जुलाई) को भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है।
SKM के नेताओं का कहना है कि भारत बंद के दौरान आम लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। जरूरी सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के साथ साथ देशभर में ट्रेनों का परिचालन भी सामान्य रहेगा।
ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा असर?
भारत बंद के दौरान अक्सर ट्रेनों का परिचालन बाधित होता है। ऐसा उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या रविवार (31 जुलाई) को होने वाले भारत बंद पर क्या ट्रेनें प्रभावित होंगी? इसके जवाब में कहा जा सकता है कि शायद नहीं।
क्या प्रभावित होगी दिल्ली मेट्रो?
दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के दौरान सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो और बसों का परिचालन सामान्य रहने का अनुमान है। एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य लंबित मांगें पूरी न होने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा ने कल 31 जुलाई को भारत बंद करने का ऐलान किया है। किसान नेशनल हाईवे पर सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक 4 घंटे धरना देते हुए चक्का जाम करेंगे।
हरियाणा के कई जिलों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
उधर, किसानों के चक्का जाम को देखते हुए हरियाणा के कई जिलों में 31 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य किसान यूनियनों के प्रस्तावित भारत बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नहीं पड़ेगा जरूरी सेवाओं पर असर
संयुक्त किसान मोर्चा के रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चक्का जाम के दौरान सिर्फ आपातकालीन स्थिति के लिए छूट दी जाएगी। SKM के नेताओं ने भी आमजन से चक्का जाम में सहयोग करने की अपील की है।
केंद्र सरकार ने की वादा खिलाफी: किसान संगठन
किसान यूनियन का कहना है कि सरकार के आश्वासन पर किसानों ने दिल्ली में चल रहे धरने को समाप्त कर दिया था। बावजूद इसके अब तक सरकार ने एमएसपी को कानून गारंटी देने से इनकार कर दिया। इसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का निर्णय लिया गया है, इसको सफल बनाने के लिए किसान अपनी पूरी ताकत लगा देगा।
संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद में शामिल नहीं होगा भाकियू चढूनी गुट
उधर, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढूनी की जिला कार्यकारिणी की ओर से रेवाड़ी स्थित अनाजमंडी स्थित किसान भवन में एक बैठक आयोजित की गई। जिला प्रधान समय सिंह के मुताबिक, संयुक्त किसान मोर्चा के 31 जुलाई के भारत बंद को लेकर हमने अपने शीर्ष नेतृत्व व पदाधिकारियों से बात करने के बाद फैसला लिया है कि हम भारत बंद में शामिल नहीं होंगे। इसके पीछे कहा गया है कि हमारे संगठन को संयुक्त किसान मोर्चा से बाहर रखा गया है। हमारे संगठन से जुड़े किसान व पदाधिकारी इसमें शामिल नहीं होंगे।
कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व किसान सभा किया बंद के समर्थन का ऐलान
कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व किसान सभा ने 31 जुलाई को किसान मोर्चा के भारत बंद के समर्थन का फैसला लिया है। इसके साथ ही कामरेड अमीर हसन सुक्खे को समिति अध्यक्ष घोषित कर 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments