अलीगढ़, NOI :- Shri Ramlila Festival 2022 : Shri Ramlila Gaushala Committee का श्रीरामलीला महोत्सव 19 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलेगा। Achaltal Ramlila Maidan में शाम 7:30 बजे से रामलीला शुरू होगी। पांच अक्टूबर को रावण दहन लीला के दिन Chief Minister Yogi Adityanath को बुलाने की तैयारी चल रही है। 

23 सितंबर को निकलेगी राम बरात

कार्यवाहक अध्यक्ष विमल अग्रवाल व सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि राम बरात 23 सितंबर को शुक्रवार शाम छह बजे center point स्थित Tikaram Temple से निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान स्थित जनकपुरी पहुंचेगी। सरयूपार लीला 25 सितंबर को रात आठ बजे अचल सरोवर पर होगी। उस दिन अचल सरोवर में रोशनी व आतिशबाजी की जाएगी। हनुमान जी की सवारी 30 सितंबर को शाम पांच बजे महावीरगंज स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी। यह सवारी शहर के विभिन्न मार्गों पर होती हुई रामलीला मैदान में पहुंचेगी।

नुमाइश मैदान में होगा रावण दहन

दशहरा पर रामचंद्र की सवारी पांच अक्टूबर को रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों पर होती हुई नुमाइश मैदान शाम छह बजे तक पहुंचेगी। काली की सवारी मामू भांजा स्थित जिंदल रोड से राम जी की सवारी में शामिल होगी। रावण दहन नुमाइश मैदान में शाम 6:30 बजे होगा। राम जी की सवारी वहां से जीटी रोड होती वापस रामलीला मैदान पहुंचेगी। भगवान राम का प्रजा अवलोकन कार्यक्रम सात अक्टूबर को शाम 6:30 बजे रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होकर रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त होगा।

ज्ञान तिरंगा मित्र लगाएंगे हर घर तिरंगा

अलीगढ़। ज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह को गति देने के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम किया गया। कोल विधायक अनिल पाराशर ने ज्ञान तिरंगा मित्र बने स्वयं सेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा मित्र ग्राम व शहरी क्षेत्रों के लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी याद किया। सचिव दीपक गोयल व प्राचार्य डा. वाईके गुप्ता ने कोल विधायक को सम्मानित किया। इस दौरान डा. सोमवीर सिंह, डा. ललित उपाध्यायर आदि मौजूद रहे। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement