नई दिल्ली, NOI :- Commonwealth Games 2022 Day 4 Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहले तीन दिन में भारत ने कुल 6 पदक हासिल किए हैं। अब तक 3 गोल्ड भारत की झोली में आ चुके हैं और प्रतियोगिता के चौथे दिन भी कुछ पदक पर भारत की दावेदारी होगी। वेटलिफ्टिंग में आज भी देश को पद मिलने की उम्मीद है तो वहीं इसके अलावा और भी कई मेडल इवेंट खेले जाने हैं। चौथे दिन के पूरे खेल में हम आपके साथ रहेंगे।

आज के खेल से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी जानकारी को जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। यहां मिलेगी पूरे दिन में होने वाले सभी खेलों

की अपडेट। अब से कुछ देर बाद वेटलिफ्टिंग में अजय कुमार 81 किलो भार वर्ग में मेडल इवेंट में उतरने वाले हैं। 

वेटलिफ्टिंग

पुरुष 81 किग्रा - अजय सिंह, दोपहर 2:00 बजे

महिला 71 किग्रा - हरजिंदर कौर, रात 11:00 बजे

जूडो

पुरुष 66 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 - जसलीन सिंह सैनी, दोपहर 2:30 बजे

पुरुषों का 60 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 - विजय कुमार यादव, दोपहर 2:30 बजे

महिला 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल - सुशीला देवी लिकाबम, दोपहर 2:30 बजे

महिला 57 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 - सुचिका तारियाल, दोपहर 2:30 बजे

स्विमिंग

पुरुष 100मी बटरफ्लाई हीट 6, साजन प्रकाश, दोपहर 3:51 बजे

बॉक्सिंग

48 किग्रा से अधिक - 51 किग्रा (16 का राउंड) अमित पंघाल बनाम नामरी बेरी, शाम 4:45 बजे

54 किग्रा से अधिक - 57 किग्रा (16 का राउंड) हुसम उद्दीन मोहम्मद बनाम एमडी सलीम हुसैन, शाम 6:00 बजे

75 किग्रा - 80 किग्रा (16 का राउंड) आशीष कुमार बनाम ट्रैविस तपतुएटो, 2 अगस्त, रात 1:00 बजे

साइकलिंग

केरिन पहले दौर में त्रियशा पॉल, शुशिकला अगाशे, मयूरी लुटे, शाम 6:32 बजे

पुरुष 40 किमी अंक दौड़ क्वालीफाइंग राउंड, नमन कपिल, वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह, शाम 6:52 बजे

पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम, रात 8:02 बजे

महिला 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल मीनाक्षी, रात 9:37 बजे

हॉकी

पुरुष पूल बी भारत बनाम इंग्लैंड, रात 8:30 बजे

स्क्वैश

महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल - सुनयना सारा कुरुविला, शाम 4:30 बजे

महिला एकल क्वार्टरफाइनल- जोशना चिन्नापा, शाम 6:00 बजे

टेबल टेनिस

पुरुष टीम सेमीफाइनल भारत बनाम नाइजीरिया, रात 11:30 बजे

लॉन एंड बोल्स

महिला चार सेमीफाइनल: दोपहर 1:00 बजे

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement