Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे कैबिनेट में शामिल होंगे 18 मंत्री, राज्यपाल दिला रहे शपथ
18 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
भाजपा की तरफ से ये बनाए जा सकते हैं मंत्री
चंद्रकांत पाटिल
सुधीर मुनगंटीवार
गिरीश महाजन
राधाकृष्ण विखे पाटिल
सुरेश खाड़े
अतुल सावे
रवींद्र चह्वाण
मंगल लोढ़ा
विजय कुमार गावित
एकनाथ शिंदे गुट से ये हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल
उदय सामंत
संदीपन भुमरे
दादा भुसे
गुलाबराव पाटिल
शंभुराज देसाई
संजय राठौड़
तानाजी सावंत
अब्दुल सत्तार
दीपक केसरकर
बता दें कि शिव सेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के अलावा किसी ने शपथ नहीं ली थी। उद्धव ठाकरे गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ था। कोर्ट में यह मामला जल्दी सुलटता नहीं दिख रहा है, इसके मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया गया है।
शिंदे ने नांदेड़ में पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, उनकी सूची बन गई है। शिंदे के एक निकट सहयोगी ने कहा कि एक दर्जन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दिन के 12 बजे होगा। विधानमंडल का मानसून सत्र जल्द होने वाला है। इसे देखते हुए हमने मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय लिया है। सोमवार शाम फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। स्थानीय निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में होने वाली नियुक्तियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कैबिनेट विस्तार को दिल्ली हाईकमान से मंजूरी
कैबिनेट विस्तार को लेकर सोमवार को शिंदे और फडणवीस के बीच बैठक हुई। दिल्ली हाईकमान से भी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कुल मिलाकर नए मंत्रिमंडल को लेकर सब कुछ फाइनल हो चुका है। भाजपा खेमे से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं शिंदे खेमे से गुलाब राव पाटिल, सदा सावरकर, दीपक केसरकर को मौका दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग दिया जा सकता है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments