नई दिल्ली/रेवाड़ी NOI :- बिहार में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को झटका देते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने फिर महागठबंधन से नाता जोड़ लिया है। इसके बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल युनाइटेड समेत आधा दर्जन से अधिक राजनीतिक दल हैं।

बुधवार को दोपहर बाद नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर, जबकि तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी कुछ दिनों के दौरान किया जाएगा। 

कैप्टन अजय सिंह यादव के निशाने पर भाजपा

इस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव (Captain Ajay Singh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए तंज कसा है।  

जो बोओगे वही काटोगे

बिहार में हुए नए राजनीतिक बदलाव को लेकर हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह यादव ने ट्वीट किया है- 'प्रकृति का नियम है जो बोओगे वही काटोगे। जिस तरह से भाजपा दूसरे प्रदेशों में सरकार गिरा कर अपनी सरकार बनाती है यह उसी का परिणाम है।'

यहां पर बता दें कि कैप्टन अजय सिंह यादव का इशारा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की ओर है। यहां पर पहले गैर भाजपा सरकारें थीं, लेकिन बाद में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकारों का गठन किया गया। महाराष्ट्र में फिलहाल भाजपा एकनाथ शिंदे के साथ है और मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार चल रही है। 

विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि इन दोनों राज्यों में प्रलोभन और प्रवर्तन निदेशालय का डर दिखाकर विधायकों को भाजपा अपने साथ लाती है और फिर सरकार का गठन करती है।

बता दें कि बुधवार दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव शपथ लेंगे। शेष मंत्रियों के शपथ का दिन बाद में तय होगा। 

इससे पहले मंगलवार को राजद, कांग्रेस एवं वामदलों के साथ संयुक्त बैठक कर नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने के लिए राज्यपाल फागू चौहान को 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, जिस पर स्वीकृति मिल गई।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement