Agniveer Bharti: हिमाचल की बेटियां भी बन सकती हैं अग्निवीर, आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू
NOI :- हिमाचल की बेटियां भी अब अग्निवीर बनेंगी। अग्निवीर बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। नौ अगस्त से आनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और यह पंजीकरण सात सितंबर तक चलेगा। इसलिए हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटियां बिना समय गंवाए आनलाइन आवेदन कर सकती हैं और भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर देश की सेवा कर सकती हैं। इसके लिए सेना के सभी भर्ती कार्यालय को भी सूचना प्रेषित की गई है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों की युवतियों को अधिमान दिया जाएगा। ऐसी युवतियां जो दसवीं पास हों और साढ़े सत्रह साल से 23 साल की आयु की हों, भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं। पांच अक्टूबर के बाद आनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगी।
भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत हिमाचल की युवतियों की भर्ती प्रक्रिया होगी। अंबाला के खारगा स्टेडियम में सात से 11 नवंबर तक भर्ती होगी। इस महिला भर्ती रैली में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगी। इसके लिए आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाली युवतियां पांच अक्टूबर के बाद आनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा लिखित परीक्षा और मेडिकल में उत्तीर्ण होने वाली महिला अभ्यर्थी को चार साल के लिए भारतीय सेना में सेवा का मौका मिलेगा। इस दौरान सेना के जवानों को मिलने वाली सभी सुविधाएं अग्निवीरों को भी दी जाएंगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments