देहरादून, NOI : Har Ghar Tiranga : देश 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पद पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है।

वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश में 20 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। तिरंगा अभियान की वर्चुअल शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने यह बात कही।

jagran

वहीं इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आइटीबीपी के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही औली में भी इन हिमवीरों ने राष्‍ट्र ध्‍वज फहराकर देश प्रेम को प्रकट किया। इस दौरान पहाड़ 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठे।

jagran

वहीं इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देकर भव्य रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने व किसी भी दशा में तिरंगे का अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

jagran

गोपेश्वर में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा पूरे देश की शान है और इससे पूरे देश का सम्मान जुड़ा है। आम जनता घरों में सम्मान के साथ 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराये। उन्होंने कहा कि लोगों को बताएं कि 15 अगस्त के बाद तिरंगे को किसी भी दशा में इधर-उधर न फेंकें। बल्कि सम्मान से उतार कर अपने घरों में सुरक्षित रखें।

jagran

नारायणबगड़ में विधायक थराली भूपालराम टमटा की अगुआई में नगर के मुख्य बाजार तक तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों नगरवासियों ने भाग लिया। गौचर में पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने तिरंगा अभियान में छात्र छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं स्थानीय व्यापारियों, पालिका कर्मियों ने प्रतिभाग कर तिरंगा अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया |


jagran

नगर पंचायत गैरसैंण की ओर सक निकाली तिरंगा रैली में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं, महिलाओं, स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया। थराली में भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत थराली के आह्वान पर एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement