NOI :- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिर्फ धरती ही नहीं आसमान में भी तिरंगा लहराता दिखा। चंडीगढ़ के आसमान से अचानक रंगबिरंगे पैराशूट उतरते देख हर कोई दंग रह गए। इन पैराशूट के सहारे इंडियन एयर फोर्स के जवान आसमान में उड़ते देख सभी हैरान हो गए।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में 15 अगस्त का मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां परेड और मुख्य कार्यक्रम के बाद एयर फोर्स के जवान तिरंगे रंग के पैराशूट से आसमान में उड़ते दिखे। फिर यह जवान चहलकदमी करते हुए परेड ग्राउंड में उतर गए। इन जवानों के इस साहस को देखकर सभी जोश से भर गए। खासकर युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान जवानों ने आजादी के अमृत महोत्सव का बैनर भी हवा में लहराया। इससे उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस को बेहद खास बना दिया। हर कोई उनके करतब देखकर रोमांच से भर गया।

यह जवान एयर फोर्स के फाइटर प्लेन से आसमान से कूदे थे। उनके जंप को देखकर पहले तो सभी हतप्रभ रह गए और डर गए। जवानों ने कूदने के बाद पैराशूट खोला। यह पैराशूट भी रंग बिरंगे तिरंगे के रंग में थे।

दरअसल स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए इस बार एयर फोर्स का सहयोग भी लिया गया। अमृत महोत्सव में कार्यक्रम के दौरान पहले तो चिनूक एयरक्राफ्ट से फूलों की बरसात की गई। चिनूक ने सभी दर्शकों और मेहमानों पर फूलों की बारिश की।

आसमान से फूल बरसते देख सभी मोहित हो गए। इसके बाद इंडियन एयरफोर्स की एयर डेविल्स स्काइडाइविंग डिसप्ले टीम ने पैराशूट्स से जंप किया। आसमान में बहुत ऊंचाई से इन्होंने जंप किया। इसके बाद परेड ग्राउंड के बीच में उतरे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement