Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना है, बताया कैसे? देखें वीडियो
नई दिल्ली NOI :- दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मेक इंडिया नंबर वन मिशन (Make India number one mission) की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत का डंका पूरी दुनिया में बजता था। हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत कर रहे हैं और उस मिशन का नाम है "मेक इंडिया नंबर 1। उन्होंने इसकी विशेषताएं भी बताई।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने इस मिशन का कई भाषणों में कई बार उल्लेख भी कर चुके हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों एक पत्रकार वार्ता में अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया था कि क्या भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन सकता है? इस पर उनका जवाब था कि क्यों नहीं? देश के लोग मिलकर एक साथ काम करें तो इसमें कोई मुश्किल नहीं है। जब देश बढ़ेगा तो सभी बढ़ेंगे।
उन्होंने स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 75 सालों के इतिहास में देखें तो कई देश जो पूरी तरह से बर्बाद हो चुके थे वो आज हमसे कहीं आगे हैं। क्या कारण है कि हम अभी तक पीछे ही है। देश के लोगों को एक साथ आना होगा, हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यदि सभी एक साथ आ जाएं तो हमारा कोई मुकाबला नहीं होगा। हम पूरी दुनिया को दिखा देंगे कि हम किसी से कम नहीं है। देश के 130 करोड़ लोग एक साथ आ जाएं तो हमको नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने यह भी कहा देश को आगे ले जाने के लिए सभी को सोचना होगा। जब हम सब पहले एक साथ आए थे तो हमने देश से अंग्रेजों को खदेड़ दिया था, अब हम सब को फिर से एक साथ आना होगा तभी हम नंबर वन राष्ट्र बन पाएंगे।
भारत को विश्व में सबसे आगे ले जाने के लिए पांच काम करने होंगे
--देश के 27 करोड़ बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा, हर नागरिक के लिए बेहतर इलाज और हर युवा के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी होगी
-इसके अलावा हर महिला को सुरक्षा, सम्मान और बराबरी का दर्जा देना होगा जबकि हर किसान को उसकी फसल का अच्छा दाम देना होगा ताकि उसका बेटा भी गर्व से किसान बन सके
-हमारा किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है, यह राष्ट्र का मिशन है, भाजपा वाले भी साथ आएं, कांग्रेस वाले साथ आएं, बाकी सब भी आएं
-अब हमें और लड़ना नहीं, कांग्रेस भाजपा से लड़ रही है, भाजपा आम आदमी पार्टी से लड़ रही है, हिन्दू मुसलमान से लड़ रहा है, मुसलमान क्रिश्चियन से लड़ रहा है।
-75 साल यही सब चलता रहा, अगर आगे भी यही सब जारी रहा तो अगले 75 साल भी हम दुनिया का सबसे अमीर और नंबर वन देश नहीं बन पाएंगे
-इस मिशन से सभी को जोड़ने के लिए मैं खुद देश के कोने कोने में जाऊंगा, लोगों से मिलूंगा, अब हम भारत को आगे ले जाकर रहेंगे
ये काम हम कर देंगे, तो भारत अमीर देश बन जाएगा। भारत का एक-एक आदमी अमीर बन जाएगा। अब देश के हम सभी लोगों को एक परिवार की तरह काम करना होगा हमको कोई नहीं रोक पाएगा। चाहे कोई कितने भी गरीब घर में पैदा हो, देश के किसी भी कोने में रहता हो, देश के कोने-कोने में अच्छी शिक्षा पहुंचानी होगी।
बच्चों को आगे बढ़ाना होगा, अच्छी शिक्षा दे दी तो एक-एक बच्चा पढ़कर कोई इंजीनियर, कोई डाक्टर बनेगा तो वो परिवार को गरीब से अमीर बना देगा। जब एक-एक परिवार अमीर बनेगा तो देश का नाम अमीर देशों में शामिल होगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments