Rajasthan: एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित मीठे पानी की जयसमंद झील में गिरने वाली सभी नदियां और नाले उफान पर
उल्लेखनीय है कि इस झील का निर्माण मेवाड़ के तात्कालिक शासक महाराणा जय सिंह ने 1687 से 1691 के बीच कराया। दो पहाड़ियों के बीच एक किलोमीटर की पक्की पाल बनवाकर इसे बनाया गया। लगभग 100 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में फैली यह झील गोविन्द वल्लभ पंत सागर के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित मीठे पानी की झील है।
जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य से घिरी इस झील के किनारे कई तरह के दुर्लभ जानवर और प्रवासी पक्षी रहते है। इस झील पर संगमरमर यानी मार्बल से बने हाथी बने हुए हैं, जिनकी उठी हुई सूड तक पानी पहुंचने के बाद वह झील ओवरफ्लो हुआ करती थी लेकिन एक बार जयसमंद और उसके निचले इलाकों में आई बाढ़ के बाद इसकी उंचाई कम कर दी गई और अब हाथियों के पांव तक पानी पहुंचने पर यह झील ओवरफ्लो हो जाती है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!