सरकारी बैठक में बहनोई को ले गए मंत्री तेज प्रताप यादव, भाजपा ने कहा-अब तो बेस्ट मिनिस्टर बन जाएंगे
हमारे भाई शैलेश जी भी साथ बैठे हैं
अपने ट्विटर हैंडल पर निखिल आनंद ने लिखा है कि बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री तेज प्रताप यादव को कोई हल्के में ना लें। हमारे भाई शैलेश जी भी साथ बैठे हैं। निखिल आनंद ने लिखा है, मेरा दावा है कि राजद के सभी मंत्रियों से शैलेश जी ज्यादा समझदार, ज्ञानी, टैलेंटेड जरूर हैं। शैलेश भाई का आशीर्वाद रहा तो तेज प्रताप सबसे बेस्ट मिनिस्टर साबित होंगे।
तब राजनीति के शीर्ष पर होते शैलेश
निखिल आनंद ने अपनी ट्वीट पर मीडिया से बातचीत की। कहा कि शैलेश कुमार इंजीनियर हैं। आइआइएम से उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। आरजेडी के जितने भी मंत्री हैं उनके मुकाबले तो वे ज्यादा पढ़े-लिखे जरूर हैं। अगर वे लालू जी के दामाद की जगह उनके पुत्र होते तो राजनीति में शीर्ष पर होते। उन्होंने कहा कि राजद राजनीतिक नहीं पारिवारिक दल है। विभागीय बैठक में किसी बाहरी की एंट्री कैसे हो सकती है। तेज प्रताप यादव उन्हें ले गए या शैलेश कुमार खुद गए यह तो अलग बात है।
बता दें कि अपने फेसबुक पर तेज प्रताप ने बैठक की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है कि राज्य में बढ़ते प्रदूषण को कैसे रोका जा सके, उसपर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदूषण नियंत्रण कानून का सख्ती से पालन कराएं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments