First Anniversary of Bhoomi Pujan of Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या में आज यजमान की भूमिका में रहेंगे CM योगी आदित्यनाथ
अयोध्या, NOI : रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास तथा भूमि पूजन का एक वर्ष पूरा होने पर यहां पर भव्य आयोजन होगा। गोरखनाथ मठ के महंत योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या में यजमान की भूमिका में रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त को भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन की वर्षगांठ पर अयोध्या में रहेंगे। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर भूमि पूजन की एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी यजमान की भूमिका में होंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख संत-महंतों भी शामिल होंगे। वह यहां पर अन्न महोत्सव के अतिरिक्त राम जन्म भूमि जाएंगे, जहां निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। रामलला का दर्शन पूजन भी करेंगे। वह इस दौरान मंदिर परिसर में रखे गए राम मंदिर के नए माडल की पूजा करेंगे।
अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम दोपहर दो बजे कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी के बाद मंदिर के नवीन माडल को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। यह माडल अभी तो दर्शन मार्ग पर ही रखा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला भोग प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। भूमि पूजन की वर्षगांठ पर वैकल्पिक गर्भगृह और परिसर को भी सजाया गया है। योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को के परिसर भ्रमण के दौरान श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय सहित अन्य ट्रस्टी भी मौजूद रहेंगे। चंपत राय उन्हेंंं निर्माण की प्रगति की जानकारी देंगे।
50 माह के दौरान 29वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को अयोध्या आ रहे हैं। वर्ष 2017 से ही प्रत्येक वर्ष छोटी दीपावली के दिन दीपोत्सव की परंपरा डालने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ पहले से ही अयोध्या को वैश्विक क्षितिज पर प्रस्तुत करने का प्रयास करते रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आएंगे। दोपहर 12.05 बजे रामकथा पार्क में निर्मित हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। वह वासुदेवघाट पर आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के जिन छह जिलों में वर्चुअल संवाद राशन कार्ड धारकों से करेंगे, उनमें अयोध्या, झांसी, वाराणसी, सहारनपुर, सुल्तानपुर शामिल है। यहां पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री अन्न वितरण कार्यक्रम में दोपहर 12.15 बजे से 2.15 बजे तक रहेंगे। दोपहर 2.30 बजे 2.45 बजे तक मुख्यमंत्री रामलला का दर्शन करने रामजन्मभूमि जाएंगे। दोपहर 2.45 बजे वह रामकथा पार्क के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.05 बजे वह लखनऊ के लिए उड़ेंगे। मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश आ चुके हैं। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण कर सीएम के दौरे की तैयारियों को उन्होंने अंतिम रूप दिया।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments