नई दिल्ली/नोएडा NOI :-  पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हजार किसानों की दिल्ली में मौजूदगी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हालत खराब कर दी है। खास घरों से दफ्तर और अन्य कामों के लिए निकले वाहन चालक सड़कों पर रेंगते नजर आए। दिल्ली-एनसीआर के बार्डर समेत कई अन्य मार्गों पर भीषण जाम ने वाहन चालकों को सड़कों पर बेहद धीमी गति से चलने के लिए मजबूर हुए।

किसानों की महापंचायत शुरू

गौरतलब है कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) समेत आधा दर्जन से अधिक मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukat Kisan Morcha) और अन्य किसान संगठनों की दिल्ली के जंतर मंतर पर महापंचायत शुरू हो गई है। 

बिना अनुमति जंतर मंतर पर शुरू हुई महापंचायत में 5000 किसानों के जुटने के आसार हैं। फिलहाल 1000 के आसपास ही किसान जुटे हैं। बहरहाल जंतर मंतर पर आयोजित किसान महापंचायत में मौजूद किसानों को सबसे पहले बलदेव सिंह सिरसा संबोधित कर रहे हैं।

यूपी के किसानों को लिया हिरासत में

वहीं, उत्तर प्रदेश से दिल्ली के जंतर मंतर आ रहे यूपी के किसानों को रोका तो वे वहीं सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस इनको हिरासत में लेकर गई है। इन्हें पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठ गए थे। फिर जबरन आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे।

इस बीच दिल्ली-नोएडा बार्डर के साथ दिल्ली-सिंघु बार्डर पर भी जाम लगने लगा है। सोनीपत स्थित दिल्ली-सिंघु बार्डर चेकिंग के चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को ही एडवायजरी जारी कर लोगों को कुछ मार्गों से परहेज करने की सलाह दी है।

उधर, दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर पुलिस किसी भी किसान को नहीं रोक रही है। किसान पैदल व गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि मुख्य जत्था अभी सिंघु बार्डर पर नहीं पहुंचा है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, सिंघु बार्डर से 27 गाड़ियां दिल्ली में प्रवेश कर चुकी हैं, जिसमें किसान संगठनों के बड़े नेता है। पुलिस गाड़ी का नंबर लिख रही है और फोटो खींचकर गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश करने दे रही है।

इन इलाकों में लगा जाम

  • मुकरबा चौक से रिंग रोड की ओर वाहनों की आवाजाही है, लेकिन बेरिकेड्स के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है।
  • दिल्ली नोएडा लिंक रोड पर अक्षरधाम के पास भीषण जाम लगा हुआ है।
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आइपी पार्क के पास भी जाम लगा हुआ है।
  • गौरतलब है कि सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक जंतर मंतर पर यह किसान महापंचायत चलेगी, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए किसानों को जंतर मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है, बावजूद इसके किसान संगठन महापंचायत करने पर आमादा है। जंतर मंतर पर किसान पहुंचने भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है क्या दिल्ली पुलिस की किसानों को रोकने की रणनीति फेल हो गई है।
  • सोनीपत से दिल्ली के जंतर मंतर आने के लिए जीटी रोड पर केएमपी व केजीपी के नीचे बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए। इनका नेतृत्व अभिमन्यु कोहाड़ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसानों का यह जत्था दिल्ली के जंतर मंतर के लिए रवाना हुआ है।
  • टीकरी बार्डर पर सुरक्षा कड़ी

    किसान महापंचायत को लेकर बाहरी दिल्ली पुलिस टीकरी बॉर्डर पर नजर बनाए हुए है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा का कहना है कि फिलहाल बॉर्डर पर सब कुछ सामान्य है। आवाजाही पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह करीब छह बजे बॉर्डर पर पुलिस की हलचल कुछ देर के लिए हुई थी, लेकिन इसके बाद पुलिसकर्मी चले गए। अभी बार्डर पर कुछ ही पुलिसकर्मी हैं।

  • दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर किसानों को रोकने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। हालांकि लोहे के बैरिकेड लगाए गए हैं, लेकिन वाहनों का आवागमन सामान्य दिनों की तरह ही हो रहा है।

  • जंतर मंतर पर पहुंचने लगे किसान

    मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की अनुमति के बिना ही किसान धीरे-धीरे जंतर मंतर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। इनमें कई किसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से आए हैं। यह किसान रविवार को ही दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर पहुंच गए थे। 

  • 200 सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती, इतना ही रिजर्व रखा

    सोमवार को बार्डर व आसपास करीब 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें आधी संख्या दिल्ली पुलिस व आधी संख्या अर्धसैनिक बलों के जवानों की होगी। पुलिस अधिकारियों ने इतनी ही तादाद में पुलिस बल को रिजर्व रखा है। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement