शाहजहांपुर NOI :-  लूट समेत कई मुकदमों में कार्रवाई से बचने के लिए मुरादाबाद के गैंगस्टर सिक्योरिटी कंपनी संचालक ने खुद को मृत दर्शा दिया। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से एक अज्ञात शव घर भिजवाकर अंत्येष्टि करवा दी। पुलिस की आंखों में धूल झोंककर रोजा क्षेत्र में कई सालों से रह रहे अपराधी को गुरुवार दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। पुलिस की कार्रवाई से बचने व सुरक्षाकर्मियों का बकाया भुगतान करने से बचने के लिए वह वर्ष 2015 में घर से भाग गया था। 29 जुलाई 2015 को उसने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर की मोर्चरी में एक अज्ञात शव देख वहां के कर्मचारी से मिलकर उस अज्ञात शव को खुद का बताकर अपने घर सूचना भिजवा दी।

इसके बाद स्वजन ने शव की अंत्येष्टि कर मुकेश के नाम पर मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी करा लिया। ऐसे में मुरादाबाद पुलिस ने भी उसे मृत समझकर उसके मुकदमों की फाइलें बंद कर दी। इस बीच उसने रोजा क्षेत्र के मठिया कालोनी में अपना खुद का मकान बनवा लिया। कुछ दिन बाद पत्नी ऊषा व बच्चों को भी यहां बुला लिया। रोजा पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोपहर बाद इस प्रकरण का राजफाश कर सकती है। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement