चंडीगढ़ में दो बच्चों के पिता ने फंदा लगा की आत्महत्या, PGI में कांट्रैक्ट कर्मचारी था सन्नी, नहीं मिला सुसाइड नोट
चंडीगढ़ NOI :- शहर की डड्डूमाजरा कालोनी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक सन्नी ने बुधवार रात घर में ही फंदा लगाकर जान दी है। 40 वर्षीय सन्नी पीजीआइ चंडीगढ़ में कांट्रैक्ट कर्मचारी था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए- वारदात पर पहुंची और फंदे से लटके सन्नी सेक्टर- 16 स्थित जीएमसीएच पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात 11 बजे सन्नी ने घर पर ही फंखे से फंदा लगाकर जान दी है। सबसे पहले छोटे भाई ने सन्नी को पंखे से लटका हुआ देखा। हालांकि पुलिस को जांच के दौरान सन्नी से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सन्नी दो बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र 10 और दूसरे की 14 साल है।
घर वालों ने बताया कि सन्नी पीजीआइ के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में बतौर कांट्रैक्ट कर्मचारी था। बुधवार को उसकी छुट्टी होती थी। इसलिए वह घर पर ही था। रात को खाना खाने के बाद सन्नी घर की ऊपरी मंजिल पर सोने के लिए चला गया था। वहीं उसका छोटा भाई घर की पहली मंजिल पर रहता है। अभी घर वाले नीचे वाली मंजिल पर ही थे, तभी छोटे भाई की नजर खिड़की से सन्नी के कमरे पर पड़ी तो वह फंखे से झूल रहा था।
परिवार वालों ने बताया कि सन्नी ने कभी किसी बात को लेकर उन्हें नहीं बताया। वह कुछ दिनों से परेशान था, लेकिन उसने कभी परेशानी का जिक्र नहीं किया। पुलिस ने घरवालों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments