Himachal Congress: हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कांगड़ा समेत सात ब्लाक कमेटी की भंग
शिमला NOI :- हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सात ब्लाक की कमेटी व कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। सात ब्लाक की कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने इन ब्लाक की सूची भी जारी कर दी है। इनमें जिला सोलन का कसौली ब्लाक, हमीरपुर सदर, ब्लाक कांग्रेस कांगड़ा, जिला कांगड़ा का ही सुलह ब्लाक, सिरमौर का पच्छाद और मंडी जिला के जोगेंद्रनगर और सरकाघाट ब्लाक की कांग्रेस कमेटी को तत्काल भंग कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव में जीत के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व कांगड़ा विधानसभा सीट से विधायक पवन काजल के भाजपा में शामिल होने के बाद शीर्ष नेताओं ने यह फेरबदल किया है। कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव से पहले कमजोर व विवादित ब्लाक की कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया है, ताकि चुनाव के समय पार्टी किसी तरह से कमजोर न हो।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments