सेब सीजन परवाणू के लोगों के लिए बना परेशानी, 20 साल से लगातार यह समस्या झेल रहे स्थानीय लोग
एचपीएमसी के अधिकारियों की माने तो उन्हें सेब के दाम की कोई जानकारी नहीं होती, यह दाम सरकार द्वारा तय किए जाते हैं। हालांकि इस वर्ष सेब की ग्रेडिंग के लिए टिपरा के नजदीक बाईपास पर जगह दी गई है। इससे बड़े व्यापारी सेब खरीदने के बाद उस स्थान पर ले जाकर ग्रेडिंग करवा सड़ा सेब वहीं फेंक जाते हैं।
एचपीएमसी के प्रबंधक विनीत कौशिक ने बताया कि इस वर्ष जो जगह चिन्हित की गई है, वहां सेब गिराने के बाद उन्हें दबा दिया जाएगा। इससे जहां पर्यावरण दूषित नहीं होगा वहीं लोगों को भी असुविधा नहीं होगी। इस वर्ष सेब अधिक है, लेकिन हमारा प्रयास है कि शहर में गंदगी न फैले। अगले वर्ष तक पराला मंडी में एचपीएमसी का अन्य प्रोसेसिंग यूनिट शुरू हो जाएगी, जिससे शहर को इस समस्या से लगभग निजात मिल जाएगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments