कोई 500 और 2000 रुपए के करारे नोट दे, तो सतर्क हो जाएं; भोजपुर में इस तरह छाप रहे थे जाली करेंसी
गांव के बाहर बागीचे में चल रहा था काला धंधा
पुलिस ले धोखाधड़ी और जाली नोट अधिनियम में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जगदीशपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर के वार्ड संख्या 13 वृंदावन श्मसान स्थल के करीब बगीचा में कुछ जालसाजों द्वारा जाली नोट का कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व मे पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम को छापेमारी की गई। इसमें सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल, जगदीशपुर थानाक्षेत्र के डिलियां और कौंरा गांव के कुल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
स्कैनर मशीन से छापते थे जाली नोट
गिरफ्तार युवको के पास से पुलिस ने 6 लाख 36 हजार रूपये का छापा हुआ जाली नोट बरामद किया है। युवकों की निशानदेही पर सिकरौल गांव से पुलिस ने एक स्कैनर मशीन, कच्चा कागज व अन्य उपकरण भी बरामद किया है। जिसका उपयोग जालसाजों द्वारा नोट का छायाप्रति निकालने में इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने बताया कि ये लोग भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर नोट बदलकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और इसकी छानबीन शुरू कर दी है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments