Flood in Chambal: राहत की खबर, घटने लगा चंबल नदी का जल स्तर, पढ़ें हर घंटे कितना कम हो रहा पानी
आगरा NOI :- चंबल नदी का जल स्तर घटने लगा है। हर घंटे .0 5 मीटर जलस्तर गिर रहा है। यह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर है। लेकिन अभी खतरा बरकरार है। राहत बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है ।
शुक्रवार की आधी रात के बाद से चम्बल का लगातार जल स्तर घट रहा है। शुक्रवार सुबह नौ बजे चम्बल का जल स्तर 137. 60 मीटर था, जो 10 बजे 137. 55 हो गया। दोपहर 12 बजे 137. 45 मीटर हो गया है।
कोटा बैराज से 24 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी के उफान से हालात बिगड़े हुए है। इसके चलते बाह तहसील के करीब 25 गांवों में पानी भर गया है। तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। टीलों पर लोग चले गए है। 15 गांवों की बिजली काट दी गई है।
नदी में मगरमच्छ समेत अन्य जलीय जीवों की आशंका को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं एक दर्जन गांवों के मार्ग जलमग्न हो चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है।
चंबल नदी में कोटा बैराज से लगातार पानी छोड़ा गया था। इसके बाद नदी का जल स्तर तेजी के साथ बढ़ा है। बाह
तहसील के एक दर्जन गांव उफान की चपेट में है। यहां के लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। हजारों बीघा फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई है। गुढ़ा गोहरा, रानीपुरा और भटपुरा का तहसील से संपर्क टूट गया है। यहां की बिजली काट दी गई है। वहीं मऊ की मढ़ैया, झरना पुरा, डाल पुरा कछियारा, भगवान पुरा, रेहा, बरैंडा, बीच का पुरा, डगोंरा, उमरैठा पुरा, डालपुरा, ऊपरी पुरा समेत एक दर्जन गांवों में पानी भर गया है।
चंबल नदी का जल स्तर शुक्रवार (आज) सुबह से कम होने लगा है। हम लोग निगरानी रख रहे हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments