विक्रांत सिंह राजपूत और संचिता बनर्जी की रोमांटिक तस्वीरें वायरल, बुलेट पर भी साथ दिखे दोनों
पटना NOI :- नच बलिए व स्मार्ट जोड़ी फेम भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है उनकी कुछ वायरल तस्वीर, जिसमें वे एक एक्ट्रेस को डेट करते नजर आ रहे हैं। ये फोटो इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल भी हो रही है। उनके फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं। विक्रांत इन तस्वीरों से जिस एक्ट्रेस के साथ नजर आये हैं, वो भोजपुरी अभिनेत्री संचिता बनर्जी। वैसे आपको बता दें कि विक्रांत और संचिता की ये तस्वीरें उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म 'ये बंधन है प्यार का' के सेट की हैं।
इस फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी इन दिनों जोर–शोर से चल रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक रोमांटिक सीक्वेंस दोनों पर फिल्माया गया, जिसकी फोटो अब इंटरनेट मीडिया पर साझा की जा रही है। लोगों को दोनों कि जोड़ी बेहद पसंद भी आ रही है। वायरल फोटो को लेकर विक्रांत ने कहा कि हमारी जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है, तो फिल्म भी यकीनन लोग पसंद करेंगे। यह फिल्म हर एक इंसान को देखना चाहिए। हेल्दी एंटेरटेनमेंट के साथ भोजपुरी में हम एक शानदार सिनेमा लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक से बढ़ कर एक कलाकार दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'ये बंधन है प्यार का' के निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी एवं निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की खूबसूरत लोकेशन में हो रही है। फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ साथ ऋषभ कश्यप, संचिता बनर्जी, यामिनी सिंह और श्रुति राव मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा ऋतु पांडेय, अनूप अरोड़ा भी फिल्म में दिखेंगे। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। लेखक धर्मेंद्र सिंह हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments