नई दिल्ली, NOI :- भारतीय रेलवे ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ने ट्रायल रन में सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। वंदे भारत ट्रायल रन में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रायल रन का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

वंदे भारत में गजब का बैलेंस

रेल मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल कोटा-नागदा रूट पर किया गया। ट्रेन को 180 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ाया गया। वंदे भारत में गजब का बैलेंस है। वीडियो में पानी से भरा गिलास दिख रहा है। बैलेंस इतना शानदार है कि 180 किमी की स्पीड में भी गिलास अपनी जगह से हिला तक नहीं।

वंदे भारत का ट्रायल रन अनुसंधान, डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) की टीम की निगरानी में हुआ था। 16 कोच के साथ वंदे भारत 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी।

कई चरणों में हुआ ट्रायल

कोटा मंडल में वंदे भारत के कई ट्रायल किए जा चुके हैं। इसका पहला ट्रायल कोटा और घाट का बरना, दूसरा ट्रायल घाट का बरना और कोटा, तीसरा ट्रायल कुर्लासी व रामगंज मंडी के बीच, चौथा व पांचवां ट्रायल कुर्लासी व रामगंज मंडी के बीच छठा ट्रायल कुर्लासी और रामगंज मंडी और किया जा चुका है।

वंदे भारत में सुविधाएं

वंदे भारत स्वदेशी ट्रेन है। यह एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन में अलग इंजन नहीं है। इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे और एयर कंडीशनर चेयर कार कोच और एक घूमने वाली कुर्सी है। ये कुर्सी 180 डिग्री तक घूम सकती है। इस ट्रेन में जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट भी हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement