Ganga-Yamuna Flood: प्रयागराज में बांध पर लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंचा गंगा का पानी, 5 सेमी से बढ़ रहा जलस्तर
गंगा का जलस्तर भी बढ़ा है
गंगा में हरिद्वार, नरौरा और कानपुर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों यह पानी खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा था। बुधवार को फिर बढ़ोतरी हुई तो घाट किनारे रहने वाले लोगों का पलायन शुरू हो गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग दूसरी जगह शिफ्ट होने लगे हैं। संगम क्षेत्र में पानी बढऩे पर तीर्थ पुरोहित बांध पर तख्त लगा लिए हैं। यहां स्नान करने वालों को गहरे पानी में जाने से रोका जा रहा है।
प्रयागराज में जलस्तर
- फाफामऊ : 81.39 मीटर
- छतनाग :80.60 मीटर
- नैनी : 81.22 मीटर
खतरे का निशान : 84.73 मीटर।
गंगा की अपेक्षा यमुना का तेजी से बढ़ रहा पानी
गंगा की अपेक्षा यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बुधवार की सुबह 17.81 लाख क्यूसेक पानी मध्य प्रदेश के धौलपुर बैराज से छोड़ा गया है। वह पानी चंबल नदी से होते हुए यमुना में सात अगस्त तक प्रयागराज आने की संभावना है। वह पानी आय तो गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जा सकता है। उसे देखते हुए यहां पर अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रशासन की बाढ़ से निपटने की तैयारी
एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने बताया कि शहर के अलावा मेजा, करछना और बारा तहसील के कुछ गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं। वहां के एसडीएम लगातार निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रह रहे लोगों के बचाव के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम बुला ली गई है। नाव की भी व्यवस्था कर ली गई है। शहर में बलुआघाट, करैलाबाग, करेली, अशोक नगर, सलोरी, नेवादा, राजापुर, बेली आदि में बाढ़ का खतरा है। वहां भी लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments