फतेहाबाद में कपड़े दिलाने के बहाने मंगेतर पर दुष्कर्म करने का आरोप, अब शादी से भी कर रहा इन्कार
फतेहाबाद NOI :- जिले के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने ही मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने लड़की के मंगेतर उसकी मां, दो बहने व मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं युवती ने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने अब शादी करने से मना कर दिया दहेज की मांग भी की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 3 जनवरी 2020 को उसकी सगाई रतिया क्षेत्र के एक गांव के लड़के से हुई थी। आरोप है कि सगाई के कुछ दिनों बाद उसके मंगेतर का फोन आया कि उसे कपड़े दिलाने है। इसलिए वह फतेहाबाद के एक कैफे में लेकर आ गया। युवती का आरोप है कि उसके मंगेतर ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार वह अपने घर पर ले जाकर परिवार के लोगों की गैरमौजूदगी में उसने यह कहकर दुष्कर्म करता रहा कि कि कुछ दिनों बाद उसकी शादी होने वाली है।
आरोप शादी से पहले मांगा दहेज
युवती ने आरोप लगाया कि जब शादी करने की बात आई तो मंगेतर व उसके घरवालों ने दहेज की मांग कर डाली। वहीं बुलेट मोटरसाइकिल व छह लाख रुपये मांगे। युवती ने यह बात मंगेतर की मां, उसकी दो बहने व मामा को भी बताई। लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद उक्त लोगों ने सगाई तोड़ दी। कई दिनों तक पंचायतें हुई, लेकिन नहीं माने। इस मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती के मंगेतर, उसकी मां, दो बहनें व मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
----युवती की इस मामले की शिकायत मिली है। युवती का आरोप है कि उसके मंगेतर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अब शादी करने से मना कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments