Ganesh Chaturthi 2022: बॉलीवुड में 'गणपति बप्पा मोरया' की धूम, अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने दीं शुभकामनाएं
अभिनेता संजय दत्त ने अपने आधारिक ट्विटर हैंडल पर भगवान गणेश का एक चित्र और पोस्ट साझा कर फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, बप्पा आपके जीवन में समृद्धि लाएं।प्रियंका चोपड़ा भले में भारत में ना हो लेकिन वो अपने भारतीय फैंस की भावनाओं का हमेशा खय्ला रखती हैं और हर अपने चाहने वालों को खुशी में शामिल होने नहीं भूलतीं। अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस को गणेश चतुर्थी के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट साझा की है, जिसमें एक विशालकाय भगवान गणेश की प्रतिमा दिख रही है।
साउथ से लेकर हिंदी बेल्ट में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाने वाले सुपरस्टार जूनियार एनटीआर ने भी अपने चाहने वालों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं, बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने एक वीडियो साझा कर अपने चाहने वालों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर एक प्यार भरा मैसेज लिखा हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, मेरी तरफ से आपको और अपने परिवार को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी पर गणपति बप्पा की कृपा हमेशा बनी रहे।
इन सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएं
वहीं, अजय देगवन, अक्षय कुमार, जूनियर एनटीआर के अलावा करीना कपूर खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने भी देशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments