सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली, बेकारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भरी हुंकार
गोरखपुर, NOI : गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों में साइकिल रैली निकालकर सपाइयों ने महंगाई, बेकारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। गोरखपुर में निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में साइकिल रैली निकाली गई तो वहीं खलीलाबाद शहर में सैंकड़ों साइकिल सवार सपाइयों के साथ सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह सड़क पर उतरे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान, मजदूर सहित सभी लोग परेशान हैं। परेशान जनता की निगाहें सपा पर टिकी हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
अपराध रोकने में अक्षम रही है प्रदेश सरकार
गोरखपुर के सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार अपराध रोकने में अक्षम रही है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है, काम समय से नहीं किया जा रहा है।
सपा के कार्यकाल में हुए काम का नाम बदलकर भाजपा सरकार कर रही उसका उद्घाटन
सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि सपा के कार्यकाल में हुए काम का नाम बदलकर भाजपा सरकार उसका उद्घाटन कर दे रही है। इसी का फीता काटकर भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपाने में जुटी है। झूठे दावे करके जनता को यह सरकार बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने जनहित में ऐसा कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया, जिसकी लोग प्रशंसा कर सकें।
कोरोना संकट काल में कइयों की छिन गई रोजी-रोटी
कोरोना संकट काल में कइयों की रोजी-रोटी छीन उठी। इसकी सरकार को कोई चिंता नहीं। सरसों तेल, रिफाइंड, दाल सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमत इतनी अधिक हो गई कि गरीबों को दो वक्त के भोजन के लिए दिक्कत हो रही है। भ्रष्टाचार कई गुना अधिक बढ़ गया है। विकास के नाम पर सरकारी धन की लूट मची हुई है। इस पर सरकार कुछ नहीं बोल रही है। जिस तरह से नौजवानों, किसानों, बेरोजगारों का समर्थन सपा को मिल रहा है, वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments