Ganesh Chaturthi 2022: अल्लू अर्जुन और राम चरण ही नहीं, बल्कि इन फिल्मी किरदारों के अवतार में भी दिखे 'बप्पा'
बाहुबली (प्रभास)
अल्लू अर्जुन और राम चरण के अलावा साउथ स्टार प्रभास के बाहुबली के किरदार के आधार पर भगवान गणेश की मूर्ति बनाई गई है, जोकि सिक्स पैक एब्स के साथ है। इस मूर्ति में गणपति जी ने महेंद्र बाहुबली की तरह हाथ में शिवलिंग कंधे पर उठाई हुई है। यह मूर्ति लोगों को खूब पसंद आ रही है।
पुनीत राजकुमार
साउथ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का बीते साल 24 अक्टूबर 2021 में निधन हो गया। इस खबर ने फैंस का दिल पूरी तरह तोड़ दिया था। हालांकि उनके चाहने वालों ने उन्हें अपने ही अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की और गणपति के खास मौके पर कई मूर्तियां ऐसी बनाई गईं, जिसमें पुनीत राजकुमार पैंट कोट और शर्ट में गणपति बप्पा के पीछे खड़े हुए दिखाई दिए।
मक्खी(सुदीप किच्चा)
सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' में नजर आ चुके सुदीप किच्चा कन्नड़ सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। एस एस राजामौली की फिल्म 'मक्खी' में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में वह तो विलन थे, लेकिन नानी ने फिल्म में 'मक्खी' किरदार निभाया था और इसी किरदार को ध्यान में रखते हुए गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई गई। जहां बप्पा को मूरत को मक्खी का शेप दिया और उसकी सूंड बनाई गई जिसमें गणपति बप्पा ने लड्डू पकड़ा हुआ है।
स्पाइडर मैन
लोगों में सिर्फ साउथ का क्रेज ही नहीं दिखा बल्कि हॉलीवुड के फेमस कॉमिक कैरेक्टर स्पाइडर मैन स्टाइल में भी बप्पा की मूर्ति बनाइ गई। गणपति बप्पा की ये मॉडर्न मूर्ति देखकर फैंस भी हैरान रह गए।
पुष्पा(अल्लू अर्जुन)
गणपति फेस्टिवल शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही थीं। इस तस्वीर में व्हाइट शर्ट पहने गणपति की मूर्ति में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के लुक को उतारा गया। लोगों को ये गणपति बप्पा की ये मॉडर्न मूर्ति खूब पसंद आ रही है।
राम चरण(आरआरआर)
अल्लू अर्जुन के अलावा राम चरण के फिल्म 'आरआरआर' से भी उनके कई अलग अलग लुक्स में गणपति जी की मूर्ति को डिजाइन किया गया। किसी में गणपति जी धनुष बाण लेकर खड़े हैं, तो किसी ने वह आसमान की तरह हाथ कर रहे हैं। वैसे ये ट्रेडिशन काफी समय से चल रहा है, जहां गणपति की मूर्ति को अलग अलग नजरिये और मॉडर्न तरीके से बनाया जाता है
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments