JEE Advanced 2022 Answer Key: आईआईटी बॉम्बे कल जारी करेगी जेईई एडवांस आसंर-की, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
नई दिल्ली NOI :- जेईई एडवांस आंसर-की कल जारी होगी। आईआईटी बॉम्बे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, कल, 03 सितंबर को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रिलीज की जाएगी। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, उत्तरकुंजी पोर्टल पर सुबह 10 बजे रिलीज हो जाएगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जाकर आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके पहले, जेईई एडवांस 2022 के उम्मीदवारों की रिस्पॉस शीट बीते दिन, कल, 1 सितंबर, 2022 को आईआईटी बॉम्बे द्वारा रिलीज कर दिया गया था। उम्मीदवार पोर्टल पर दिए गए लिंक का उपयोग करके अपनी जानकारी प्रदान करके उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार ध्यान दें कि कल जारी होने वाली जेईई एडवांस 2022 उत्तर कुंजी प्रोविजनल है। अब ऐसे में, अगर किसी भी अभ्यर्थी को लगता है कि, उनके उत्तर की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे, आपत्ति विंडो के माध्यम से इसके लिए ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। इसके लिए, उम्मीदवारों को 3 सितंबर, 2022 से सुबह 10 बजे से 4 सितंबर, 2022 तक शाम 5 बजे तक का मौका दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा परिणाम 11 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। वहीं परीक्षा और नतीजों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेब पोर्टल देख सकते हैं।
JEE Advanced 2022 Answer Key: Here’s how to download: जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
जेईई एडवांस आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2022 उत्तर कुंजी लिंक खोजें। अब लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, लिंक पर क्लिक करने से जेईई एडवांस 2022 की उत्तर कुंजी एक पीडीएफ फाइल के रूप में खुलती है। अब इसे डाउनलोड करें और इसके बाद स्कोर को कैलकुलेट कर सकते हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments