हिसार पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल, SYL पर सवाल पूछा तो सीएम भगवंत मान को थमा दिया माइक
व्यापारी और नेताओं ने देश को आगे नहीं बढ़ने दिया। 1947 में सारा देश एकजुट हुआ देश आज़ाद हुआ। आज फिर से एक होना होगा। हम देश के कोने कोने जाएंगे 130 करोड़ लोगों को जोड़ेंगे। भारत को नंबर एक बनाने का मक़सद, शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य में नंबर एक बनाएंगे, आज़ाद भारत को सबसे पहले शिक्षा पर ज़ोर देना चाहिए था।
पीएम को पत्र लिखा है की स्कूल अपग्रेड करें। सभी देश के 5 लाख सरकारी स्कूल को सुधारेंगे। हम पीएम का साथ देंगे। हरियाणा में स्कूल बंद हो रहे हैं प्राइवेट खुल रहे हैं यह ग़लत है। एसवाईएल पर सवाल पूछने पर केजरीवाल बोले की मुझे पता था आप लोग एसवाईएल का सवाल करोगे, केजरीवाल ने सवाल से बचते हुए भगवंत मान को माइक पकड़ा दिया। केजरीवाल ने नेहरू का नाम लिए बिना कहा आज़ादी के बाद सरकार ने ग़लती की शिक्षा पर ज़ोर नहीं दिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हिसार से पुराना नाता रहा है। उनका बचपन हिसार में ही बीता है। अरविंद केजरीवाल ने हिसार से स्कूल की पढ़ाई की है। केजरीवाल चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित स्कूल कैंपस में पढ़ाई कर चुके हैं। यहां उन्होंने साल 1980 में आठवीं कक्षा में दाखिला लिया था। इसके अलावा डीएन कालेज में पढ़ाई की है। अब एक बार फिर केजरीवाल हिसार आए हैं। वह हिसार में दो दिन रहेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम से रेस्ट हाउस में सीएम सूट के साथ दो कमरे बुक किए गए हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल मार्च 2018 में विधानसभा व लोकसभा चुनाव से पहले हिसार आए थे। शहर के पुराना गर्वनमेंट कालेज मैदान में अरविंद केजरीवाल ने रैली की थी। अब आदमपुर में उपचुनाव है। उपचुनाव से ठीक पहले केजरीवाल हिसार आ रहे हैं।
वह आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे और अनाजमंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। केजरीवाल पंजाब चुनाव के बाद दूसरी बार हरियाणा आ रहे हैं। पहले कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तरीय रैली की। अब दूसरी बार हिसार में रैली कर रहे हैं। केजरीवाल हरियाणा के भिवानी जिले की सिवानी मंडी के रहने वाले हैं।
ये केजरीवाल व मान का कार्यक्रम
7 सितंबर : दोपहर एक बजे हिसार स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस और ज्वाइनिंग कार्यक्रम। दोपहर 3 बजे, बालसमंद रोड हिसार स्थित मिलेनियम पैलेस में युवाओं के साथ संवाद करेंगे और मेक इंडिया नंबर-1 का शुभारंभ। शाम 4:30 बजे, दिवंगत बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के परिजनों से मुलाकात करेंगे। शाम 5:30 बजे, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में छात्र नेता और युवा नेता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन करेंगे। शाम 6 बजे, पार्टी के जोन स्तर के नेताओं से चर्चा करेंगे।
8 सितंबर : केजरीवाल और भगंवत मान सुबह 11 बजे आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसके बाद 12 बजे अनाज मंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे दोनों हिसार से चले जाएंगे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments