नई दिल्ली NOI :-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल जाने की उम्र ने बच्चों से नशे का अवैध कारोबार कराया जा रहा है। इस मामले को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे दिल्ली के रोहिणी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बच्ची देसी शराब और चरस-गांजा बेचते हुए नजर आ रही है।

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को किया समन जारी

इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। साथ ही स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "दिल्ली में नशे का व्यापार इतने धड़ल्ले से चल रहा है कि स्कूल जाने की उम्र के बच्चे गांजा और देसी शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं। ये बच्ची तो आइसक्रीम खाते हुए समान बेच रही है। वीडियो रोहिणी का बताया जा रहा है। पुलिस को समन जारी कर रहे हैं। बच्चों के भविष्य बर्बाद हो रहे हैं।"

ये भी पढ़ें-

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को भी स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें 13 साल की उम्र में लाई गई लड़की को ज़बरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का जिक्र किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, "ये लड़की 13 साल की उम्र में दिल्ली लाई गई। तब से इससे GB रोड में ज़बरन जिस्मफरोशी करवाई जारी है। कोठे वाले उसकी 9 साल की बच्ची को भी धंधे में धकेल रहे है। FIR & अरेस्ट के लिए पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं।"


0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement