हिमाचल में चुनावी हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, मंडी में 24 सितंबर का दौरा तय, डेढ़ लाख युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
हिमाचल प्रदेश भाजपा नेताओं को पीएम मोदी से काफी उम्मीदें हैं। यदि पहले की तरह मोदी मैजिक चल गया तो कई नेताओं की नैया पार हो सकती है। बताया जा रहा है चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी की ज्यादा रैलियां हिमाचल में नहीं होंगी। खैर हिमाचल भाजपा कोशिश में लगी है कि चुनाव से पीएम मोदी के तीन कार्यक्रम आयोजित करवा दिए जाएं, जिसका चुनाव में उन्हें फायदा मिल सके।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष आज भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी की रैली को एतिहासिक बनाने के लिए भाजपा जुट गई है।
हिमाचल प्रदेश में नवंबर या दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इसके लिए प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची भी करने में जुट गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी भी अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments