Bihar News: इस विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते 28000 ट्रांसजेंडर, यहां पढ़ चुका सनी लियोनी व इमरान का कथित बेटा
स्नातक पार्ट- 1 में नामांकन के आवेदन में हुई गलती
मिली जानकारी के अनुसार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में 28000 छात्रों ने स्नातक पार्ट-1 में नामांकन लेने के लिए जो आवेदन किया है, उसमें जेंडर के कालम में महिला या पुरुष के बजाय अदर्स को मार्क कर दिया है। इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडरों के आवेदन देखकर अलर्ट हो गए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जब जांच की तो गलती पकड़ में आई। फार्म के जेंडर वाले कालम में पुरुष या महिला की जगह अदर्स (ट्रांसजेंडर) भरने वाले आवेदक लड़का या फिर लड़की निकल रहे हैं।
साइबर कैफे संचालक की करतूत से हो रही परेशानी
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गलती कैसे हो गई, यह सवाल भी है। दरअसल, छात्र-छात्राओं ने साइबर कैफे वालों को अपनी जानकारी दे दी और पूरा फार्म कैफे वालों ने ही भरे। इसी दौरान साइबर कैफे संचालक ने गलती कर दी। अब ऐसे विद्यार्थी साइबर कैफे संचालक की करतूत से परेशान हैं। वे भूल सुधार के लिए विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया भूल सुधार का मौका
इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक सत्र 2022-25 और पीजी सत्र 2021-23 में नामांकन के लिए आवेदकों को आनलाइन एडिट का विकल्प दिया है। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी अपने आवेदन में दर्ज गलत जानकारी को लागइन कर 11 सितंबर तक ठीक कर सकते हैं।
याद आया सनी लियोनी व इमरान हाशमी वाला मामला
अब लगे हाथ सनी लियोनी व इमरान हाशमी से जुड़ा इसी विश्वविद्यालय का वो पुराना मामला भी याद कर लीजिए। साल 2020 में इस विश्वविद्यालय में अपने बीए पार्ट- 2 के परीक्षा फार्म में एक छात्र ने खुद को बालीवुड स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और सनी लियोनी (Sunny Leone) का बेटा बताया था। परीक्षा के फार्म में उसने अपना पता मुजफ्फरपुर के रेड लाईट एरिया चतुर्भुज स्थान का नाम लिख दिया था। उसका फार्म इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। बाद में जांच में पता चला कि वह छात्र विश्वविद्यालय से संबद्ध धनराज डिग्री कालेज का था।
बात इमरान हाशमी व सनी लियोनी तक पहुंच गई। इसपर इमरान ने मजाक भरे लहजे में ट्वीट किया, 'मैं कसम खा कर कहता हूं कि ‘यह मेरा नहीं है।' सनी लियोनी ने अपने ट्वीट में बच्चे की तारीफ की। इस मामले में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. मनोज कुमार ने कहा कि छात्र ने मजाक में ऐसा किया होगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments