Ludhiana Weather Update: शहर में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर बाद शुरू हुई झमाझम वर्षा
एक्यूआइ में आया सुधार
इस दौरान पारा भी 19 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 105 के स्तर पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज मौसम साफ रहेगा। कल से मौसम फिर बदल सकता है। लुधियाना में बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना रहेगी। 14 सितंबर काे भी लुधियाना में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विदा होने से पहले मानसून जमकर बरसेगा। गाैरतलब है कि इस साल सितंबर में भी अच्छी वर्षा हाे रही है। इसके चलते इस बार सर्दी जल्द ही दस्तक दे सकती है। रात काे भी अब माैसम ठंडा हाे गया है।
भारत नगर चौक से वेरका प्लांट तक लगा था जाम
गाैरतलब है कि रविवार काे हुई वर्षा के बाद शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली फिरोजपुर रोड पर भारत नगर चौक से लेकर वेरका प्लांट तक ट्रैफिक जाम लगह गया था। इस रोड पर फ्लाईओवर बनने का काम चल रहा है। ऐसे में ट्रैफिक से लिए सिर्फ सर्विस लेन ही सहारा है। चंडीगढ़ रोड पर तो कई फुट तक पानी जमा हो गया था। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी।
वर्षा के कारण शहर के सभी चौराहे पानी में डूबे थे। इससे बचने के लिए लोगों ने साथ लगती गलियों का शार्टकट अपनाना चाहा, लेकिन मोहल्लों के सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण यहां भी जलभराव ही दिखा। ऐसे में लोगों की परेशानी कम नहीं हुई।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments