Noida Crime: नोएडा में शख्स ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा NOI :- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नोएडा (Noida) के सेक्टर-12 की है। गोली लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 12 के ई- 13 में रहने वाले सर्वेश तिवारी ने सोमवार सुबह 3 बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सुचना दी। खबर की सूचना मिलते ही सेक्टर-24 थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैलाश अस्पताल भेज दिया।
नोएडा के खोड़ा में मृतक का कपड़े का शो रूम
नोएडा पुलिस (Noida Police) ने बताया कि सर्वेश पेशे से बिजनेसमैन था। नोएडा के खोड़ा इलाके में उसका कपड़ों का शोरूम है। सर्वेश शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी से भी पीड़ित था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया की सर्वेश कई दिनों से तनाव में था। पुलिस ने बताया कि वह सर्वेश के पड़ोंसी व उसके परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि मामले को लेकर अधिक जानकारी मिल चल सके। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या (Suicide) के पीछे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments