Shri Krishna JanamBhoomi Case में मीना मस्जिद हटाने के वाद पर होगी कुछ ही देर में सुनवाई, कर रखी है सर्वे करवाने की भी मांग
आगरा NOI :- श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में वादी अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में वाद दायर कर श्री कृष्ण जन्मस्थान के पूर्वी छोर पर बनी मीना मस्जिद को हटाने की मांग की है। उनका कहना है ये मस्जिद जन्मस्थान की जमीन पर बनी है। दो बजे के बाद इस पर सुनवाई हो सकती है।
दिनेश शर्मा ने सिविल कोर्ट में पूर्व से एक वाद दायर कर रखा है, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह हटाने की मांग की है। दिनेश शर्मा ने सिविल कोर्ट में पूर्व में प्रार्थना पत्र भी दाखिल कर कहा है कि शाही मस्जिद ईदगाह का पुरातत्विक सर्वे कराया जाए। वहीं कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर सर्वे कराने की मांग भी की है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की अनुमति भी मांगी थी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments