हिसार NOI :-  सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव में ससुराल आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हरदेव (38) के रूप में हुई है। वह हिसार के सूर्य नगर का रहने वाला था। डीएसपी कुलदीप बैनीवाल के अनुसार मामला मंगलवार शाम का है

डबवाली में जोगेवाला में हरदेव की ससुराल है। विवाद के कारण पत्नी मायके आई हुई थी। पत्‍नी को मनाने के लिए पति ससुराल आ गया। घर पर वह नहीं मिली, इसलिए दुखी हो उसने केरोसिन डाल खुद को आग लगा ली। 112 नम्बर पर सूचना मिलने के बाद उपचार के लिए उसे अस्पताल लेजाया गया था।

बताया गया कि वह 70 प्रतिशत झुलसा हुआ था। चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया था। डीएसपी के मुताबिक हरदेव की मौत के मामले में उसके ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement