जल्द शुरू होगा राज्य का दूसरा ड्रग सेंसिटिविटी एवं कल्चर लैब, जांच को राष्ट्रीय टीम पहुंची धनबाद मेडिकल कॉलेज
धनबाद NOI :- शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नेशनल रेफरेंस लैबोरेट्री की छह सदस्य टीम पहुंची है। टीम के सदस्य यहां माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बने ड्रग सेंसिटिविटी एवं कल्चर लैब की जांच करने आए हैं। हाल ही में मेडिकल कॉलेज में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से ड्रग सेंसिटिविटी एवं कल्चर लैब बनाया गया है।
टीम में भोपाल मेमोरियल कॉलेज एवं हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ शामिल हैं। इनके अलावा राज्य यक्ष्मा रोग विभाग के पदाधिकारी भी हैं। फिलहाल टीम के पदाधिकारी लैब का निरीक्षण कर रहे हैं। बता दें कि वर्ष 2020 में केंद्र सरकार की ओर से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर लैब के लिए फंड आवंटित किया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण होने के कारण समय पर इसका निर्माण नहीं कराया जा सका। अब संक्रमण का स्तर कम हुआ है, तब जाकर निर्माण कार्य की शुरुआत हुई है। मौके पर डॉक्टर सत्यम कुमार, जावेद अंसारी कौशलेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी कर्मी हैं।
टीबी के गंभीर मरीजों को मिलेगी सुविधा
लैब बन जाने से धनबाद के अलावा संताल परगना के जिलों के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। झारखंड में रिम्स के अलावा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में यह दूसरा लैब है। जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि टीवी के मरीजों के लिए जो दवा चलाई जाती है, उससे कई प्रकार के कॉम्प्लिकेशन होते हैं। कई बार दवा से मरीज की स्थिति खराब हो जाती है। ऐसे में इस लैब के बनने के बाद ऐसी विषम परिस्थिति में मरीजों को राहत मिलेगी।
फिलहाल इस जांच के लिए मरीजों के सैंपल को रांची के इटकी स्थित आरोग्यशाला भेजा जाता है। यहां से मरीजों की रिपोर्ट आने में लगभग 15 दिन से ज्यादा लग जाते हैं, लेकिन अब धनबाद में जांच की सुविधा होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। धनबाद के अलावा बोकारो, गिरिडीह और संताल परगना के मरीजों की भी सुविधा बढ़ेगी।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!