Punjab Crime: एनी डेस्क डाउनलोड करा मांगा OTP, बैंक खाते से उड़ाए 8 लाख, बिजली कनेक्शन काटने का दिया था झांसा
बिजली बिल अपडेट न होने का आया मैसेज
इंस्पेक्टर पूरण सिंह ने बताया कि उक्त केस पखोवाल रोड स्थित पंजाब माता नगर निवासी हरमेल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अपने बयान में उसने बताया कि 13 सितंबर की दोपहर एक बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि उनका बिजली का बिल अपडेट नहीं है। इसलिए उनका कनेक्शन काटा जा रहा है।
साइबर ठग ने खुद को पावरकाम अधिकारी बताया
मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर 9382549753 पर फोन करने पर उधर से बात करने वाले ने खुद को पावरकाम अधिकारी बताया। बातचीत के दौरान मसला हल कराने के लिए उसे हरमेल सिंह से अपने मोबाइल पर एन-डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड हाेने पर उनके मोबाइल फोन पर आया ओटीपी मांगा।
आरोपित का पता लगाने का प्रयास कर रही पुलिस
उसने हरमेल सिंह के बैंक अकाउंट व डेबिट कार्ड की डिटेल भी ले ली। इसके बाद 10 ट्रांजेक्शन करके उनके अकाउंट में से 8,01977 रुपये उड़ा लिए। पूरण सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज करके उसे साइबर सेल टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No Comments