आगरा NOI :-  आगरा में यूथ कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेसियों ने बेरोजगारी का केक काटा और एमजी रोड पर गोलगप्पे बेचे।

दो करोड़ रोजगार की घोषणाएं हुईं हवा-हवाई

यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया है। यूथ कांग्रेस डिग्रीधारक कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी का केक काटा और गोलगप्पे बेचे हैं। प्रधानमंत्री की प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने की घोषणाएं हवा-हवाई साबित हुई।

रोजगार के साधनों का निजी लकरण किया जा रहा है। देश के नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के बजाय अग्निवीर बनाया जा रहा है। इसका विरोध यूथ कांग्रेस पुरजोर तरीके से करती है।

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऐवरन कंसाना, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग चौहान, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत चाहर, एनएसयूआई प्रदेश सचिव ताहिर हुसैन, सतीश सिकरवार, दीपक दीक्षित, कुलदीप दीक्षित, रविंद्र जादौन, यतेंद्र पाठक, अनिल सूर्यवंशी, नितिन प्रताप, लोकेश यादव आदि मौजूद रहे। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement