लुधियाना NOI :-  करीब 5 महीने पहले लापता हुई नाबालिग उत्तर प्रदेश के गाेंडा रेलवे स्टेशन पर गर्भवती अवस्था में मिली। लुधियाना से गाेंडा गए अभिभावक उसे लेकर लुधियाना पहुंचे। पीड़िता इस समय 4 महीने के गर्भ से है। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ मधु बाला ने बताया कि आराेपित की पहचान विश्वकर्मा कालोनी की गली नंबर 7 निवासी रणजीत उर्फ छोटू के रूप में हुई।

पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया वो और उसका पति मजदूरी का काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। बड़े बेटे से छोटी 16 वर्षीय बेटी गत 24 अप्रैल को अचानक लापता हो गई। वो उसकी तलाश में यहां वहां भटकते रहे। मगर कहीं उसका कोई सुराग न लगा।

16 सितंबर की सुबह उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने उठाया तो फोन पर उसकी बेटी थी। बेटी ने बताया कि वह इस समय गाेंडा रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। पता चलते ही वो लोग गौंडा पहुंचे और 18 सितंबर के दिन उसे लेकर वापस घर लौटे। घर पहुंचने पर नाबालिग ने बताया कि 24 अप्रैल के दिन वो घर में अकेली थी। उसी दौरान आरोपित कमरे में आ गया। उसने दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद करके जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद डरा धमका कर अपने साथ ले गया। इस दौरान वाे उसे दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के अलग अलग शहराें में लेकर गया। अंत में वो उसे गाेंडा में छोड़ कर फरार हो गया।

एडीसीपी-2 सोहेल कासिम मीर ने कहा कि नाबालिग के लापता होने पर उसका परिवार पुलिस के पास नहीं आया और अपने ही स्तर पर उसकी तलाश में लगा रहा। उसका पता चलने पर भी वो लोग खुद ही उसे जाकर लेकर आए। पुलिस के पास तो वो तब आए, जब उन्हें पता चला कि बच्ची 4 महीने के गर्भ से है। वो उसका गर्भपात कराना चाहते थे। फिलहाल पुलिस उसका मेडिकल चेकअप करवा रही है। इसके बाद डाक्टरों की राय लेने के बाद जो भी उचित होगा, वैसा ही कराया जाएगा। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement