आगरा NOI :-  मारुति एस्टेट चौराहे के निकट ग्रीन गैस लिमिटेड की पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आस-पास के क्षेत्र के तीन हजार घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। महिलाएं सुबह की चाय बनाने के लिए जब किचिन में पहुंची तो इसकी जानकारी हुई। शिकायत के बाद ग्रीन गैस लिमिटेड की टीम मौके पर पहुंची। मरम्मत कार्य किया जा रहा है, दोपहर बाद लाइन के सुचारू होने उम्मीद है। सुबह के नाश्ते के लिए घरों में वैकल्पिक संसाधनों का प्रयोग किया गया, तो कुछ ने बाजार से बेढ़ई, जलेबी मंगाकर, ब्रेड मंगाकर काम चलाया।
ग्रीन गैस लिमिटेड की 32 एमएम पीएनजी लाइन को सोमवार देररात अज्ञात ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे कलवारी, मारुति एस्टेट, रामनगर, सुभाष नगर, विनय नगर, अवधपुरी, बालाजी पुरम सहित आस-पास के क्षेत्र के घरों में गैस आपूर्ति बंद हो गई। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। आफिस जाने वालों को स्कूली बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता अधिकतर घरों में नहीं बना तो कुछ ने इंडक्शन सहित दूसरे संसाधनों का प्रयोग किया।

सुबह चाय बनाने किचिन में पहुंची तो गैस नहीं आ रही थी। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ब्रेड जैम और बिस्कुट का पैकेट रख दिया।

राजेश्वरी, अलवतिया

सुबह से गैस आपूर्ति बाधित है, जिस कारण नाश्ते में बाजार से बेढ़ई, कचौड़ी ले आए। दोपहर बाद लाइन सुचारू होने की बात कही जा रही है, जिससे दोपहर का खाना भी होटल से लाना पड़ेगा।

हरीश गुप्ता, रामनगर

सुबह से ही गैस नहीं आ रही थी, जिस कारण इंडक्शन पर नाश्ता तैयार कराना पड़ा। ग्रीन गैस लिमिटेड ये नहीं बता रहा है कि आपूर्ति सुचारू होगी।

केके भारद्वाज, बालाजी पुरम

किसी अज्ञात व्यक्ति ने लाइन को क्षतिग्रस्त किया है। तड़के जानकारी होने के बाद मरम्मत कराई जा रही है। दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

विनय भारद्वाज, मीडिया समन्वयक, ग्रीन गैस लिमिटेड 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement