पीलीभी NOI  :-  पीलीभीत के बीसलपुर गजरौला मार्ग पर स्थित देसी शराब की दुकान के सेल्समैन को दुकान से खींचकर पीटने का मामला सामने आया है। आबकारी सिपाहियों पर आराेप है कि सुविधा शुल्क न देने पर उन्होंने सेल्समैन को पीटकर घायल कर दिया। हालांकि मामले में जिला आबकारी अधिकारी ने जांच शुरू करा दी है।

सुविधा शुल्क देने से किया क्रर मना

ग्राम भसूड़ा चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन श्यामाचरण अपनी दुकान के ऊपर अपने मकान में परिवार के साथ मौजूद था इसी समय उसकी देसी शराब की दुकान पर आबकारी विभाग के दो सिपाही पहुंचे। आरोप है कि उक्त सिपाही उससे सुविधा शुल्क मांगने लगे तो सेल्समैन मना किया।

पत्नी से अभद्र व्यवहार करने का आराेप 

जिसके बाद उन्होंने श्यामाचरण को दुकान से खींच कर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया आरोप है कि श्यामाचरण की पत्नी जब उसे बचाने आई तो वह उन्होंने उसकी पत्नी से भी अभद्रता का व्यवहार किया पीड़ित ने इस मामले की शिकायत आबकारी विभाग के जिले के उच्चाधिकारियों से की है।

आबकारी अधिकारी बाेले- कराई जा रही जांच

इधर जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया की सेल्समैन द्वारा समय से पूर्व दुकान खोल कर शराब बिक्री करने के मामले की शिकायत मिली थी इसके बाद ही दाे सिपाही आबकारी विभाग के वहां पहुंचे थे जिन्होंने दुकान जल्दी खोलने का विरोध किया इसी मामले को लेकर सेल्समैन ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है जिसके पश्चात सेल्समैन की शिकायत पर उक्त दोनों सिपाहियों की जांच कराई जा रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement