Haryana News: कुख्यात गैंगस्टर सुनील डुलगच की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, रेवाड़ी में 48 दुकानें धवस्त
गैंगस्टर की काली कमाई पर चला बुलडोजर
बता दें कि गैंगस्टर सुनील डुलगच पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह फिलहाल जेल में बंद है। शहर में कालका रोड पर सुनील डुलगच की 48 दुकानों को खुफिया रिपोर्ट पर चिन्हित किया गया था। नगर परिषद की ओर से इस बाबत सार्वजनिक विज्ञापन जारी करके संबंधित संपत्ति के 7 दिनों में कागजात भी मांगे गए थे। धवस्त की गई सभी दुकानें बिना नक्शा पास कराए बनाई गई है।
महर्षि वाल्मीकि समाज ट्रस्ट के नाम पर थी दुकानें
शुक्रवार को बुलडोजर चलाने से पहले किराए पर लगे सभी दुकानों को खाली करने का निर्देश दिया गया था। दुकान खाली करने को लेकर बृहस्पतिवार रात से दुकानदारों में हड़कंप मचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सभी दुकानें गैंगस्टर की नहीं बल्कि महर्षि वाल्मीकि समाज ट्रस्ट की है। प्रशासन का दावा है कि महर्षि वाल्मीकि ट्रस्ट का प्रधान सुनील डुलगच ही है।
बुलडोजर चलने से दुकानदारों को नुकसान
प्रशासन की इस पूरी कार्रवाई के बाद दुकानदारों में काफी चिंता है। उन्होंने अवैध निर्मित दुकानोंको किराए पर लिया था। अब उनका कहना है कि लाखों रुपए की पगड़ी देकर इन दुकानों को उन्होंने किराए पर लिया था। सभी दुकानदार प्रशासन से पगड़ी की राशि वापस दिलवाने की मांग कर रहे हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!