NOI :-  सिंभावली चीनी मिल के अधिकारियों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। गत दिनों गन्ना भुगतान न होने पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मिल अधिकारियों को कई घंटों तक अपने कार्यालय में बैठाए रखा था। अब पुलिस ने भी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

जिलाधिकारी के आदेश पर वर्ष 2016 और 2019 में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस ने मिल अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर मिल के अधिकारी सकते में आ गए 

जिलाधिकारी की सख्ती के बाद पुलिस ने कार्रवाई

सिंभावली चीनी मिल के खिलाफ वर्ष 2016 और 2019 में मूल्य गन्ना भुगतान नहीं किए जाने को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर तीन बार रिपोर्ट दर्ज की गई, क्योंकि चीनी मिल पर वर्तमान पेराई सत्र का भी 205 करोड़ रुपये बकाया है। जिसके भुगतान की मांग करते हुए भाकियू ने दो दिन पहले डीएम से मांग की थी, जिसके बाद डीएम ने अगले रोज मिल प्रबंधकों को घंटों तक कलक्ट्रेट में बैठाए रखा था, लेकिन उसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद अब पुलिस ने भी सख्ती शुरू की है। पुलिस ने चार मामलों की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि चीनी मिल के अधिकारियों के खिलाफ 2016 और 2019 में तीन मुकदमें दर्ज किए गए थे। इसके अलावा एक मामला अन्य भी था।


ल के कई अधिकारियों को बनाया गया आरोपी

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस पूर्व के सभी केस में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। इसमें मिल के कई अधिकारियों को आरोपित बनाया गया है। अब यह मामला कोर्ट में चलेगा। समिति सचिव राकेश पटेल ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है, जानकारी कर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement